वसईत भूमियार समाजाचे प्रमुख म्हणून रवि भूषण यांची निवड - Vasai live Marathi news
Notice
Loading notice...
🔴 ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

Saturday, 1 November 2025

वसईत भूमियार समाजाचे प्रमुख म्हणून रवि भूषण यांची निवड

 



वसई में भूमिहार समाज के प्रमुख बने रवि भूषण


वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवक और भूमिहार समाज मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर पी सिंह के साथ वसई के रवि भूषण की महत्वपूर्ण बैठक हुई।  श्री आर पी सिंह ने विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से रवि भूषण को वसई के भूमिहार समाज के प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर पी सिंह ने रवि भूषण को भूमिहार समाज के लोगों को संगठित करने का, आपसी सेवा व सहयोग को बढ़ावा देने का और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा समाज में एकता स्थापित करने का और समाज का उत्थान करने का कार्यभार सौंपा है।  रवि भूषण वसई में स्थानीय स्तर पर जनता के आधारभू हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज़ उठाने के लिए जाने जाते है।   नई जिम्मेदारी मिलने पर रवि भूषण ने श्री आर पी सिंह का धन्यवाद दिया और भूमिहार समाज के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

Home Admin Contact About
Home Admin Contact About